

- विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० गजेन्द्र कुमार मिश्रा ने छात्र/छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी विद्यार्थी मेधावी छात्र/छात्राओं से प्रेरणा लेते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे तथा देश को उत्तम नागरिक के रूप में समर्पित होंगे।
- इस अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम मन मोहक ढंग से प्रस्तुत किये गये। आये हुए सभी अतिथियों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशसा की गयी।
लखनऊ, 03 सितम्बर , श्री योगेश्वर ऋषिकुल इण्टर कालेज, मेहदीगंज, लखनऊ ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow ) में आज दिनांक 03.09.2025 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति डः सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० गजेन्द्र कुमार मिश्रा, डा० आर० के० त्रिवेदी, प्रवक्ता, श्री प्रेम शंकर मिश्रा, टी० सी० शर्मा, डा० विभावरी सक्सेना आदि के द्वारा किया गया।
Teachers Day 2025 : इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्रों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० जी० के० मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी – जीवन में गुरु का विशिष्ट स्थान है। शिक्षक का कार्य केवल विद्यार्थी को पढ़ाना ही नहीं बल्कि उनका सही मार्गदर्शन करना होता है। साथ ही उनमें मानवीय गुणों को विकसित कर उन्हें समर्थ मानव बनाना होता है। साथ ही उनके मन में उत्साह आत्मविश्वास एवं साहस को भी जगाना होता है। जिससे वे भविष्य में जागरूक नागरिक के रूप में उभरे। विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow ) के प्रधानाचार्य डा० गजेन्द्र कुमार मिश्रा ने छात्र/छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी विद्यार्थी मेधावी छात्र/छात्राओं से प्रेरणा लेते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे तथा देश को उत्तम नागरिक के रूप में समर्पित होंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम मन मोहक ढंग से प्रस्तुत किये गये। आये हुए सभी अतिथियों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशसा की गयी। कार्यक्रम के अन्त में डा० आर० के० त्रिवेदी ने आये हुए सभी अतिथियों एवं विद्यालय के शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों प्रेम शंकर मिश्र, विनय कृष्ण रस्तोगी, डा० ए० वी० दुबे, एस० के० तिवारी, श्री जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, मुसाफिर सिंह, श्रीमती अनीता सक्सेना, श्रीमती नाहिद बानो, श्रीमती ऊषा पाण्डेय, श्रीमती शारदा देवी सक्सेना, टी० पी० दीक्षित, श्री एच० सी० पन्त आदि सम्मानित अग्रज भी उपस्थित रहें।

ये रहे उपस्थित
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० जी० के० मिश्रा सहित सभी शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों – डा० आर० के० त्रिवेदी, महेश कुमार सोनकर, आर० के० मिश्रा, उमा देवी साहू उमाकान्त बाजपेयी, सुपर्णा रॉय, डा० कुमुद पाण्डेय, विश्वजीत सिंह, ओमेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार कमल, डा० जितेश कुमार सिंह, रजत मिश्रा, शिप्रा कनौजिया, पुनीत प्रकाश, प्रमिला शुक्ला, सुनीता तिवारी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सक्सेना, पुष्पा सिंह, प्रदीप कुमार, जयकरन कुशवाहा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, तारा चन्द, विमल कुमार साहू, दीपक कुमार सिंह, आशीष कुमार साहू, हेमा शुक्ला, राजकुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, हरी शंकर, विश्नू कश्यप, अनुराग मिश्र, स्वाती अवस्थी, वासु धानुक आदि ने सहयोग प्रदान किया।
UP में “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम का video हो रहा VIRAL
