

- इस अवसर समाज के ब्रह्माकुमारी संस्थान की वर्षा दीदी,मनीषा दीदी ने अपने उद्बोधन में रक्षाबंधन पर्व के इतिहास एवं महत्व को विस्तार से समझाया और बताया.
- ब्रह्माकुमारी संस्थान हाउसिंग बोर्ड की प्रमुख प्रवचनकर्ता दीदी बी के वर्षा एवं मनीषा दीदी,आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मानवीयता के संरक्षण हेतु संकल्पित रहने हेतु प्रतिबद्ध करवाया।
भिलाई दुर्ग , 12 अगस्त , साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग प्रशिक्षण केंद्र हाउसिंग बोर्ड भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन चालीहा महोत्सव के चौंतीसवें दिन दिनांक 11/08/2025 सोमवार को किया गया।अनवरत लगातार 40 दिन से 17/08/2025 तक चलने वाले चालीहा महोत्सव में ईश्वर से जुड़ने हेतु आध्यात्मिक आयोजन प्रतिदिन किये जा रहे हैं।इसी तारतम्य में रक्षाबंधन के पर्व की शुरुआत साईं झूलेलाल जी की आरती,पल्लव गायन कर अखो पाकर परिलक्षित किया गया।महिलाओं द्वारा साईं झूलेलाल की महिमा का वर्णन करने वाले भजनों एवं नाम धुन का गायन किया गया।
तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी संस्थान हाउसिंग बोर्ड की प्रमुख प्रवचनकर्ता दीदी बी के वर्षा एवं मनीषा दीदी,आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मानवीयता के संरक्षण हेतु संकल्पित रहने हेतु प्रतिबद्ध करवाया। और यह वचन दिलाया गया की वह अमीर गरीब धर्म जाति का कोई भेदभाव ना करते हुए अपने साथ प्रकृति की सभी जीवात्माओं को परमपिता परमेश्वर की संतान मानकर सदैव सभी के भलाई हेतु संकल्पित रहेंगे।समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को कड़ाह प्रसाद एवं सेसा के साथ ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रसाद का भी वितरण किया गया। और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधा गया और उपहार के स्वरूप में धर्म और कर्म के मार्ग पर सत्यता और ईमानदारी के साथ चलने हेतु सहमति ली गई।
इस अवसर समाज के ब्रह्माकुमारी संस्थान की वर्षा दीदी,मनीषा दीदी ने अपने उद्बोधन में रक्षाबंधन पर्व के इतिहास एवं महत्व को विस्तार से समझाया और बताया कि किस प्रकार जब भी सृष्टि पर एवं प्रकृति पर कोई भी आपदा विपदा आती है तो परमपिता परमेश्वर सदैव हमारी रक्षा हर प्रकार से करते हैं। जैसे कि भक्त प्रहलाद,भक्त ध्रुव,माता द्रौपदी,सीता माता की रक्षा परमपिता परमेश्वर ने विभिन्न स्वरूपों में उपस्थित होकर की। इस प्रकार अगर हम भी अगर अपना अटूट नाता उनसे स्थापित कर लेते हैं। तो हमें अपने जीवन में भी अपनी रक्षा एवं सुरक्षा का किसी भी प्रकार का भय नहीं होगा। हम सदैव परमपिता परमात्मा के रक्षा सूत्र में बंध कर सदैव सुरक्षित रहेंगे।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की वर्षा दीदी को प्रतीक चिन्ह देकर समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी,उपाध्यक्ष सुभाष भगत,सुरेश जीवनानी,महासचिव अनिल थारवानी,सांस्कृतिक सचिव हरीश लालवानी,प्रकाश थारवानी, अमृत कृष्णानी,महिला मंडली अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी नागदेव,लता गंगवानी,अंजली कृष्णानी,माया रोहरा,मीरा जीवनानी,कमला भगत,रानी छाबड़िया,अलका थारवानी,निकिता लालवानी,अनिता नागदेव,लता मेहरचंदानी, निर्मला कृष्णानी,चंद्रा हासीजा,साक्षी प्रेमचंदानी,लक्ष्मी केसवानी,मीना प्रेमचन्दानी,निर्मला गढ़वानी,कमला भगत,मुस्कान थारवानी,दीपा धनकानी सहित स्थानीय जनता उपस्थित थी।
