
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghasidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, CG ) की विभिन्न विद्यापीठों में अध्ययनरत् छात्रों के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर (मुख्य/ए.टी.के.टी. परीक्षा) एवं बी.फार्मा (न्यू) द्वितीय सेमेस्टर (ए.टी.के.टी.) सत्र 2021-22 हेतु आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की की अंतिम तिथि 05 जनवरी, 2022 है।
न्यू सी.बी.सी.एस. प्रणाली के अंतर्गत यू.जी./पी.जी. -तृतीय सेमेस्टर के ए.टी.के.टी. के परीक्षा में बैठने की पात्रता रखने वाले छात्रों को अपने ए.टी.के.टी. परीक्षा आवेदन पत्र उक्त तिथि तक भरने होंगे।
जो छात्र परीक्षा आवेदन पत्र निर्धारित समय में नही भरेंगे, ऐसे छात्रों को आनलाईन परीक्षा में बैठने की अनुमति नही होगी, यदि ऐसे छात्र परीक्षा में सम्मिलित हो भी जाते है तो ऐसे छात्रों का परीक्षा परिणाम स्वयमेव निरस्त मानी जाएगी। आनलाइन परीक्षा आवेदन भरने का लिंक https//ggv.samarth. edu.in है।
छात्र आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट कर अपना स्वयं का हस्ताक्षर कर आवेदन की हार्डकॉपी अपने विभागाध्यक्ष को अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित होकर या स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से 17 जनवरी 2022 तक विश्वविद्यालय में पहुंच जाना सुनिश्ति करें। जिस छात्र का आवेदन 17 जनवरी 2022 तक विभाग में नहीं पहुंचेगा, उन छात्रों का आवेदन रद्द माना जाएगा। उसके लिये विभागाध्यक्ष/परीक्षा विभाग जिम्मेदार नही होगा।
ए.टी.के.टी. परीक्षा में बैठने वाले छात्र अपनी पात्रता को ध्यान में रखकर आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरेंगे, यदि ए.टी.के.टी. छात्रों को आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने में परेशानी हो तो परीक्षा विभाग के कृष्ण कुमार राय (मोबाइल नम्बर 9340990639) पर कार्यालयीन दिवस/कार्यालयीन समय पर सम्पर्क करेंगे। पात्रता न होने की स्थिति में ऐसे छात्रों का आवेदन पत्र विभागाध्यक्ष द्वारा निरस्त कर दिया जायेगा।
एम.टेक. के सत्र 2021-22 का अकादमिक कैलेंडर जारी
Guru Ghasidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की विद्यापरिषद की बैठक 25 नवंबर, 2021 में विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित एम.टेक. पाठ्यक्रम के पहले और दूसरे सेमेस्टर हेतु प्रस्तावित अकादमिक कैलेंडर एवं तीसरे व चौथे सेमेस्टर के लिए संशोधित अकादमिक कैलेंडर सत्र 2021-22 का अनुमोदन किया गया है।
