

- शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसे जो पीता है वह दहाड़ता है-रेणुका राठिया
- संविधान मानव समाज की रीढ़ की हड्डी है-मानसिंह राठिया
- अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो-दुबराज राठिया
कोरबा , 15 अप्रैल ,campussamachar.com, राठिया (कंवर) विकास समिति कोरबा व ग्रामवासी जिल्गा के संयुक्त मेजबानी मे गत दिवस ग्राम जिल्गा में आयोजित डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के मुख्य अतिथि श्री फूलसिंह राठिया विधायक रामपुर विधानसभा, अध्यक्षता श्रीमती हरावती/महाप्रसाद राठिया विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणुका राठिया सदस्य जिला पंचायत कोरबा, श्रीमती बीजमोती राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा,श्री दुर्गाप्रसाद राठिया अध्यक्ष चंद्रवंशी कंवर राठिया समाज उत्थान समिति हाटी तथा समस्त जनपद पंचायत सदस्य, समस्त सरपंच विकास खंड करतला/कोरबा, कंवर, राठिया समाज के समस्त केंद्रीय/संभागीय/क्षेत्रीय/ मंडल/ग्राम स्तरीय पदाधिकारीयों के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम गांव में बाबा साहब की जयकारा के रैली निकाली गई,ग्राम बैगाओं व देवरास के बैगाओं तथा मुख्य अतिथियों द्वारा ठाकुरदेव जी तथा महामानव डाॅ भीमराव अंबेडकर का पूजन व उनके तैलचित्र पर माला पहनाकर आरंभ किया गया ।
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पीला चांवल , तिलक लगाकर पीला गमछा से पगड़ी बांधकर किया गया । अतिथियों के उद्बोधन के क्रम में मनमोहनसिंह राठिया केंद्रीय उपाध्यक्ष, चंद्रवंशी कंवर राठिया समाज उत्थान समिति हाटी ने भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला, दुर्गाप्रसाद राठिया जी अध्यक्ष चंद्रवंशी कंवर राठिया समाज उत्थान समिति हाटी ने समाज में बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को लागू कर जागरूक करने पर जोर दिया । समय से पूर्व विदा लेते हुए मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए विधायक महोदय ने अंबेडकर के दिए अधिकार को जीवन में लागू करने अपील किया । उन्होंन महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए नवयुवकों में बढ़ती नशाखोरी व सड़क दुर्घटना पर चिंता जाहिर किया.
केंद्रीय सचिव चंद्रवंशी कंवर राठिया समाज उत्थान समिति मानसिंह राठिया ने बाबा साहब द्वारा रचित संविधान को मानव समाज की रीढ़ बताया और कहा संविधान लोगों की हर मर्ज की दवा है। जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया ने बताया- बाबा साहब कहते थे – शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसे जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RKVS के जिलाध्यक्ष दुबराज सिंह राठिया ने अनुसूचित वर्ग के लिए संविधान में उपबंधित पेसा कानून को विस्तार से समझाया । उन्होंन अनुसूचित क्षेत्रों मे पेसा कानून कड़ाई से पालन कराने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया । दुबराज राठिया पिड़िया ने संविधान को समझने के लिए शिक्षा को अहम बताया ।

विभिन्न विषयों में उद्बोधन के मध्य चचिया,घोंटमार व जिलगा की नन्ही-नन्ही बालिकाओं का सुआ और पंथी नृत्य कार्यक्रम में जान डाल देता था। हमारे आयोजन समिति के परंपरानुसार कार्यक्रम स्थल पर स्थापित ठाकुरदेव व कलश तथा बाबा साहब का तैलचित्र ग्राम वासियों को सौंपा गया । अंत में ऋषि राठिया ने समस्त अतिथियों , उपस्थित नागरिकों तथा बेहतरीन व्यवस्था के लिए ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का सफल संचालन रामलाल राठिया खुंटाकुड़ा ने किया ।
कार्यक्रम में रामस्वरूप राठिया, महाप्रसाद राठिया, संजयकिरण राठिया, अवध राठिया, यादनसिंह राठिया,करमसिंह राठिया, जयकृष्ण राठिया, रामलाल कंवर, सागर सिंह राठिया, निर्मल सिंह राठिया, नरेश्वर राठिया, चनेशराम राठिया, नारायण राठिया, सत्यपाल राठिया, जगतराम राठिया,छत्तर सिंह राठिया, बिमला राठिया, नीराबाई राठिया, संतोषी राठिया, त्रिवेणी राठिया, रामेश्वरी राठिया, चंद्रकांति राठिया, राठिया व क्षेत्र के सरपंच, बीडीसी , गणमान्य नागरिकों के साथ मातृशक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही। उक्ताशय की जानकारी मानसिंह राठिया केन्द्रीय सचिव अखिल भारतीय चन्द्रवंशीय कंवर राठिया समाज ने दी।
