

- NPS एक बीमारी है, UPS महामारी है/ 1 मई को जंतर मंतर दिल्ली मे विशाल प्रर्दशन होगा -विजय कुमार बन्धु
- अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ0 नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार देश के अर्द्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल कर उनके बुढ़ापे की लाठी को मजबूत करे।
- प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों के जीवन से जुड़ी है यदि पुरानी पेंशन बहाल करानी है तो हम सबको एकजुट होना पड़ेगा।
लखनऊ , 27 मार्च 2025, campussamachar.com, नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के आह्वान पर 1 अप्रैल को यूपीएस के विरोध में पूरे देश में काला दिवस मनाया जाएगा। विदित हो कि 1 अप्रैल 2025 से भारत सरकार ने केंद्र की नौकरियों में यूपीएस लागू करने का निर्णय लिया है इस निर्णय का पूरे देश का शिक्षक व कर्मचारी विरोध कर रहा है। इसलिये 1 अप्रैल को पूरे देश का शिक्षक व कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट कर सरकार से NPS व UPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेगा।
उत्तर प्रदेश में अटेवा के बैनर तले पूरे प्रदेश का शिक्षक व कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थल पर काम कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेगा तथा जिला अधिकारी को nps व ups को समाप्त करने का ज्ञापन देगे। 1 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अटेवा की प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ एक बैठक कैंट स्थित कार्यालय में बैठक की गई जिसमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष व नेताओं ने भाग लिया। सभी ने एक सुर में UPS को हटा कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
बैठक को संबोधित करते हुए NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि NMOPS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिये गए निर्णय के अनुसार पूरे देश मे काला दिवस मनाया जाएगा। सभी संगठनों से आह्वान है कि पुरानी पेंशन बहाली के लिये काला दिवस पर अटेवा का साथ दें। तथा 1 मई को जंतर मंतर दिल्ली में विशाल प्रर्दशन किया जायेगा।
अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ0 नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार देश के अर्द्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल कर उनके बुढ़ापे की लाठी को मजबूत करे। स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि सरकार निजीकरण को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करे। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हम सब पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर अटेवा के साथ है क्योंकि अटेवा ही लखनऊ से दिल्ली तक पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहा है।

सिंचाई विभाग के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार व अमित यादव ने कहा कि 1 अप्रैल को पूरे देश का कर्मचारी काला दिवस मनाकर सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करेगा। लुऑक्टा के अध्यक्ष डॉ0मनोज पांडेय ने कहा कि भारत सरकार ने यूपीएस लाकर सरकारी शिक्षको व कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है, इसलिये सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर UPS और NPS समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करे। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों के जीवन से जुड़ी है यदि पुरानी पेंशन बहाल करानी है तो हम सबको एकजुट होना पड़ेगा। तभी पुरानी पेंशन बहाल होगी।
आल इंडिया रेलवे ट्रैकमैन यूनियन के अजय सरोज व राकेश चंद्र वर्मा ने कहा कि रेलवे NMOPS व अटेवा के साथ है। संयुक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी हरिशंकर राठौर ने कहा कि काला दिवस पूरे प्रदेश में जोरदार ढंग से मनाया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य ने कहा कि अब तो सरकार ने भी मान लिया है कि NPS कर्मचारियों के भविष्य के लिये ठीक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता संजय रावत ने कहा कि सरकार NPS व UPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करे।
संचालन जिला संयोजक सुनील वर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से संगीता देवी, विजय कुमार विश्वास,नरेंद्र कुमार,विजय सिंह, विनय कुमार, मनोज कुमार, सुरेश, धीरेन्द्र, शिव लाल, मीना कुमारी समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी व नेता उपस्थित रहे।
