

- इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं ने सिंधी संस्कृति के पारंपरिक लोकगीत एवं साईं झूलेलाल जी के भजन गाकर झूलेलाल जी के प्रेम रस में सराबोर होकर नाच झूमकर इस मंगल दिवस को आनंदित होकर मनाया।
भिलाई , 18 मार्च , campussamachar.com, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई का दशम स्थापना दिवस समारोह आज 18 मार्च 2025 मंगलवार को अत्यंत ही धूमधाम से साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली एवं आदर्श सिंध ब्रादर मंडल द्वारा मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं ने सिंधी संस्कृति के पारंपरिक लोकगीत एवं साईं झूलेलाल जी के भजन गाकर झूलेलाल जी के प्रेम रस में सराबोर होकर नाच झूमकर इस मंगल दिवस को आनंदित होकर मनाया। समापन अवसर पर साईं झूलेलाल जी की आरती अरदास एवं पल्लव गाकर विश्व आरोग्य, सामाजिक समरसता, एकता,भाईचारे एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण की मंगल कामना साईं झूलेलाल जी से की गई।इस अवसर पर सृष्टि की रचना का महत्वपूर्ण अंग महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सम्मान हेतु सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता जी के फोटो का निशुल्क वितरण उपस्थित श्रद्धालुओं में किया गया। गत वर्ष 22 यूनिट रक्तदान समाज की ओर से किया गया था।तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी ने उपस्थित अतिथियों को अपने उद्बोधन में बताया कि हाउसिंग बोर्ड में पिछले 60 साल से सिंधी समाज निवासरत है लेकिन पिछले 51 साल तक हाउसिंग बोर्ड सिंधी समाज के पास अपने ईष्ट देव की पूजा करने वह सामाजिक आयोजनों के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं था। समाज के लंबे संघर्ष के बाद 18 मार्च 2015 को साईं झूलेलाल धाम में हमारे इष्ट देव की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उसके बाद समाज ने समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे अनेकों कार्य किया जिससे साईं झूलेलाल धाम की एक अलग पहचान बनी। जिसके अंतर्गत योग प्रशिक्षण,निशुल्क रक्तदान शिविर,निशुल्क नेत्रजाँच शिविर, निशुल्क दवा वितरण सहित स्थानीय समुदाय की समृद्धि हेतु योजनाएं निर्धारित कर उनका क्रियान्वयन किया जाता है।

इस अवसर पर समिति से डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी,अनिल थारवानी,अमृत कृष्णानी एवं महिला मंडली की ओर से श्रीमती लक्ष्मी नागदेव, श्रीमती मोनिका जयसिंह,श्रीमती लता मेहरचंदानी, श्रीमती कमला भगत,श्रीमती वंदना कृष्णानी,पूनम साहनी,माया थारानी,सविता पिन्यानी,भारती पिन्यानी, कंचन वीरवानी,हर्षा नागदेव,श्रीमती माया रोहरा, अंजली कृष्णानी श्रीमती माया पंजवानी, गंगा चंदानी,डाली थारवानी उपस्थित रहे।
