
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya
Koni, Bilaspur, (C.G.), में कुलाधिपति स्वर्ण मंडित पदक के लिए वर्ष 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्र के चयन एवं संस्तुति के लिए एक सलाहकार समिति गठित की गई है। समिति के समन्वय प्रो. मनीष श्रीवास्तव को बनाया गया है जबकि अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एम.एन. त्रिपाठी को सदस्य के रूप में, खेल विभाग से डॉ. शालिनी मेनन, एनएसएस/एनसीसी/सामाजिक गतिविधि की ओर से सदस्य डॉ. संज्ञा त्रिपाठी और नोडल अधिकारी जीओआई योजना के रूप में सदस्य डॉ. के.के. चंद्रा आदि शामिल किए गए हैं।
सत्र 2021 के लिए चांसलर गोल्ड मेडल के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2021 है। Guru Ghassidas Vishwavidayalaya
Koni, Bilaspur, (C.G.) विभागाध्यक्ष छात्र द्वारा प्रस्तुत आवेदन की जांच, मूल्यांकन प्रमाण पत्रों का मूल प्रति से मिलान कर सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता के आवेदन को संलग्नक के साथ अधिष्ठाता की अनुशंसा सहित 01 नवंबर, 2021 तक अनिवार्य रूप से जमा करेंगे। अधिष्ठाता 05 नवंबर, 2021 कर आवेदन को परीक्षा नियंत्रक को जमा करेंगे।
जानिए चांसलर गोल्ड मेडल अवार्ड के बारे में
Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) द्वारा प्रदान किया जाने वाला चांसलर गोल्ड मेडल अवार्ड विश्वविद्यालय का सर्वोच्च मेडल सम्मान है जो सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्रा को प्रदान किया जाता है। यह मेडल सभी वर्गों में सर्वोच्च प्रदर्शन के आधार पर चयनित छात्र/छात्रा का प्रदान किया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा चांसलर गोल्ड मेडल अवार्ड प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को पुरस्कार राशि के रूप में 25 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे।
पहले एवं तीसरे सेमेस्टर के लिए 2021-22 का एकेडमिक कैलेंडर जारी
Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.), के अदाकमिक विभाग द्वारा अकादमिक कैलेंडर 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर प्रथम एवं तृतीय के अकादमिक कैलेंडर को जारी किया गया है। जो इस प्रकार है-
ओल्ड सेमेस्टर ( यूजी एवं पीजी)
क्रमांक गतिविधि प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर
- कक्षाओं का प्रारंभ (नवीन प्रवेश) 20.10.2021 प्रथम सेमेस्टर 11.10.2021 तृतीय सेमेस्टर
- प्रथम आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 06.12.2021 से 10.12.2021
- विद्यथिज़्यों को उत्तरपुस्तिका दिखाने की अंतिम तिथि 14.12.2021
- शीतकालीन अवकाश 27.12.2021 से 03.01.2022
- एंड सेमेस्टर परीक्षा आवोदन जमा करने की अंतिम तिथि 10.01.2022
- दूसरी आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 24.01.2022 से 31.01.2022
- विद्यथिज़्यों को उत्तरपुस्तिका दिखाने की अंतिम तिथि 04.02.2022
- कक्षाओं का अंतिम दिन 21.02.2022
- प्रायोगिक/परियोजना परीक्षाएं 21.02.2022 से 25.02.2022
- एंड सेमेस्टर परीक्षाएं 01.03.2022 से 15.03.2022
- विद्यथिज़्यों को उत्तरपुस्तिका दिखाने की अंतिम तिथि 21.03.2022
- एंड सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतिम अंक मूल उत्तरपुस्तिकाओं के साथ सीओई को जमा करने की अंतिम तिथि (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक)$ आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के अंतिम अंक (प्रथम एवं द्वितीय) मूल उत्तरपुस्तिकाओं के साथ सीओई को जमा करना (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक) 25.03.2022
अन्य किसी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ggu.ac.in का अवलोकन करें।
