
बिलासपुर. बिलासपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध अंचल के प्रतिष्ठित सी एम दुबे महाविद्यालय बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (NSS) द्वारा पोषण माह में सुपोषण दिवस मनाया । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ पी एल चंद्राकर एवं डॉ के के शुक्ला के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने विभिन्न माध्यम से अलग-अलग जगहों ग्रामों में पोस्टर , रंगोली बनाकर और जनसंपर्क द्वारा लोगो को जागरूक किया । इसके तहत लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई और पौष्टिक आहार का महत्व बताया गया।
सुपोषण दिवस का उदेश्य बच्चों व महिलाओं को कुपोषण से बचाव के लिए जागरूक करना है तथा इनका सही शारीरिक व मानसिक विकास करना है। महाविद्यालय के चेयरमैन संजय दुबे एवं प्राचार्य डॉ संजय सिंह ने स्वयंसेवकों की इस पहल की सराहना की एवं सभी को शुभकामनाए दी। सुपोषण दिवस में लुई भास्कर कौशिक, नमन रात्रे, मो बाकर ,अंकिता मरावी , चंद्र प्रकाश चंद्रा , सूर्यांश पांडेय , मंजू, लीला , अलीशा आदि सभी स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर पीएल चंद्राकर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में अब तक बिलासपुर जिले के कई गांवों में बहुत प्रकार के रचनात्मक कार्य कर चुके हैं और कई गांवों में अभी भी यह कार्यक्रम चल रहे हंै। इनमें ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर मदद करना शामिल है। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

