
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (GGU Bilaspur- Central University) के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा स्पोट्र्स एरिना के बास्केटबाल कोर्ट में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सुबह 08 बजे से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक आईक्यूएसी प्रो. ए.एस. रणदिवे रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. अशोक मिश्रा चीफ वॉर्डन एवं कार्यक्रम के संयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वी.एस. राठौड़ रहे। सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद जी के तैल चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित किये गये। इसके पश्चात प्रो. वी.एस. राठौड़ ने राष्ट्रीय खेल दिवस के विषय में जानकारी देते हुए मेजर ध्यानचंद जी के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि प्रो. ए.एस. रणदिवे ने कहा कि कोरोना काल ने हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनाया है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से जीवन में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की दक्षता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर फि टनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के द्ष्टिकोण से विश्वविद्यालय परिसर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्रों ने हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। अंत में कार्यक्रम के समन्वयक एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेश सिंह धपोला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में कोविड-19 की सुरक्षा एवं बचाव से जुड़े भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निदेर्शों एवं अन्य नियमों का ध्यान रखा गया।
GGU News : में सेंटर फॉर एक्सीलेंस का प्रस्ताव बनाने समिति गठित
बिलासपुर.गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (GGU Bilaspur- Central University) में सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित किये जाने हेतु प्रस्ताव का प्रारूप बनाने हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा निम्नलिखित समिति का गठन किया गया है। इसमें समस्त विद्यापीठों के अधिष्ठाता, वित्ताधिकारी या उनका प्रतिनिधि,भंडार शाखा से अधिकारी,विश्वविद्यालय अभियंता आदि शामिल हैं।
GGU : जेंडर चैम्पियन चयन समिति ने 11 बालिका एवं 11 बालक नामित किये
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय में जेंडर चैम्पियन चयन समिति की अनुशंसा के आधार विद्यार्थियों (11 बालिका एवं 11 बालक) के नामों की सूची जारी की गई है। 19 अगस्त, 2021 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई बैठक में चयन समिति एवं यूजीसी के निर्देशानुसार के अनुसार प्राधिकारी द्वारा सत्र 2020-21 हेतु जेंडर चैम्पियंस हेतु 11 बालिका एवं बालकों का चयनित/नामित किया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में सभी के साथ समान व्यवहार हो इसके लिए समस्त सदस्यों को प्रयास करना चाहिए। जेंडर चैम्पियन सभी सदस्य नोडल अधिकारी (जेंडर चैम्पियन) के निर्देशन में कार्य करेंगे।
