
लखनऊ , 01 दिसम्बर प्रदेश व्यापी संघर्ष के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमरनाथ यादव के आवाहन पर आठवें वेतन आयोग ( 8th Pay Commission) में पेंशन पुनरीक्षण की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ में स्व. बी. एन. सिंह की प्रतिमा (निकट के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन) पर आमसभा के पश्चात कैंडल मार्च निकाला गया .
आमसभा एवं कैंडल मार्च में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ की ओर से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, सदस्य राज्य परिष विश्वजीत सिंह, जिलामंत्री महेश चंद्र, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय-व्यय निरीक्ष आलोक पाठक, संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र कुमार सहित जनपद के अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
