सरकार ने वर्ष 2005 के पूर्व विज्ञापन के पदों पर चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित करने का दिया है स्पष्ट आदेश : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 11 सितंबर। शिक्षा निदेशालय स्तर पर लंबित पुरानी पेंशन स्कीम आच्छादन से वंचित शेष बचे अपनी बारी का इंतजार कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओ की सूची जारी न किये जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी एक विज्ञप्ति मे बताया कि लंबित सूची को लेकर कोई आपत्ति यां भी नहीं लगायी गई है। ऐसे शिक्षकों को अपने भविष्य को लेकर भारी चिंता है।

गौरतलब हो कि विगत दिनों ऐसे में ही समय बीत गया और सरकार को समय दुबारा बढ़ा ना पड़ा। वह भी समय सीमा 30 सितंबर तक निर्धारित किया गया है।
शिक्षक नेताओं ने इस मामले में सभी सक्षम शिक्षा अधिकारियो का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित किया है और शीघ्र ही शेष सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओ की लबित सूची निर्गत किये जाने की पुरजोर माँग की है।
