उज्जैन. संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय के अन्तर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के द्वारा वर्ष 2021-22 के लिये सीनियर एवं जुनियर फेलोशिप के लिये 14 अगस्त तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन-पत्र की शर्तें, पात्रता एवं आवेदन का प्रारूप स्वराज संस्थान संचालनालय की वेब साइट पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति आवेदन-पत्र अन्तिम तिथि 14 अगस्त तक निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ 1, उदयन मार्ग उज्जैन पर भेज सकते हैं।
शोधपीठ के निदेशक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा विक्रमादित्य सीनियर फेलोशिप के लिये इस बार विक्रमादित्यकालीन अभिलेखों का विश्लेषणात्मक अध्ययन तथा विक्रमादित्य और पुरातत्व विषय निर्धारित किये हैं। यह फेलोशिप एक लाख 80 हजार रुपये की होगी, जबकि एक लाख 20 हजार रुपये की तीन जूनियर फेलोशिप के लिये प्राचीन भारत में लोक प्रशासन जेनेतर संस्कृत वांग्मय में विक्रमादित्य और विक्रमादित्य की शासन पद्धति के विविध आयाम विषय पर प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं।
विशेष : आवेदन-पत्र की शर्तें, पात्रता एवं आवेदन का प्रारूप स्वराज संस्थान संचालनालय की वेबसाइट www.swarajsansthan.org पर उपलब्ध है।
