
जयपुर. भारत-तिब्बत संवाद मंच (BTSM) अधिक आक्रामकता के साथ तिब्बत की आजादी की लड़ाई लड़ेेगा। इसके लिए छात्रों-युवाओं के बीच जाकर उन्हें चीन की साम्राज्यवादी नीतियों, तिब्बत पर गैरकानूनी तरीके से कब्जे के प्रति जागरूक करेगा। यही नहीं विश्व स्तर पर भी तिब्बत की आवाज उठायी जाएगी।
यह निष्कर्ष BTSM की राजस्थान संभाग के अध्यक्ष भारती वैष्णव की अध्यक्षता मे चित्तौडग़ढ़ में विचार गोष्ठी के हैं। मुख्य वक्ता संवाद मंच के राष्ट्रीय महामंत्री मिहिरकुमार शिकारी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के स्थायी निवास कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, तिब्बत की आजादी, पर्यावरण की सुरक्षा, हिमालय की रक्षा एवं अन्य सम- सामयिक मुद्दों पर कार्यरत भारत- तिब्बत संवाद मंच को अपने पूर्व कार्यों एवं दायित्वों के अतिरिक्त चीन और पाकिस्तान से अपनी भूमि वापस लेने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।
भारती वैष्णव ने चीन को लताड़ा
भारती वैष्णव के मार्गदर्शन में संचालित संवाद मंच की इस राजस्थान संभाग बैठक में मिहिरकुमार शिकारी ने स्पष्ट तौर पर बिना किसी लाग- लपेट के चीन और पाकिस्तान को लताड़ते हुए कहा कि ये दोनों देश आये दिन किसी न किसी रूप में भारत को परेशान करने में लगे रहते हैं।
चीन के पास भारत की कब्जाई हुई 20,000 वर्गमील यानी कि 51200 वर्ग किलोमीटर जमीन है और वो अपनी विस्तारवादी नीति को लेकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों एवं लेहलद्दाख़ की भूमि अधिग्रहण कर भारत को हंमेशा परेशान करता रहता हैं और पाकिस्तान के कब्जे में हमारी जितनी भी भूमि है, उसे वापस लेने के लिए मंच के कार्यकर्ता पूरे देश में अभियान चलाएं, जन जागरण करें, धरना- प्रदर्शन एवं आंदोलन के माध्यम से अपनी भूमि को वापस लेने के लिए भारत सरकार को बाध्य करें।
अधिक आक्रामक होकर करें काम
इस कार्यक्रम में BTSM के महिला विभाग की राष्ट्रीय महामंत्री मंगला गुप्ता एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्षा प्रियंका त्यागी ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि तिब्बती भाइयों- बहनों की पीड़ा चीन लगातार बढ़ाता जा रहा है।उसे पूरी दुनिया में और अधिक बेनकाब करने के लिए संवाद मंच के कार्यकर्ताओं को और अधिक आक्रामक होकर कार्य करना होगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर,महिला विभाग की डॉ.प्रियंका त्यागी जोधपुर प्रान्त अध्यक्षा, श्यामलाल शर्मा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राकेश शास्त्री(पंडित जी) को राजस्थान प्रदेश का संरक्षक, महेन्द्र सिंह सुर्जनियास प्रदेश उपाध्यक्ष, राजू अग्रवाल, जिला अध्यक्ष,महिला विभाग चित्तौड़ प्रान्त अध्यक्षा यसोदा टेलर,गायत्री उपाध्यक्ष जिला अध्यक्षा,नियुक्त किया गया है।
