
बिलासपुर. 1 मार्च मंगलवाल को पूरे देश मे शिवरात्रि का त्यौहार बड़े भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। शिवमंदिर में होने वाली भीड़ से डरकर बहुत से लोग इच्छाओं को दबाकर घर मे ही रह जाते है। ऐसे ही भक्तों को सुगमता से भोलेनाथ के दर्शन व कृपा दिलवाने हेतु शुभम विहार समिति ने बीड़ा उठाया हैं। समिति के अध्यक्ष आख़िलानन्द पांडेय, कोषाध्यक्ष उमेश पांडेय एवं जे पी हाईट्स विकास समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया हैं कि 1 मार्च 2022 दिन मंगलवाल की सुबह 5 बजे से शिवमंदिर आमजनता के अभिषेक हेतु खोला जाएगा। मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं तिलक चंदन द्वारा स्वागत के उपरांत शिवमंदिर पूजा समिति द्वारा निःशुल्क बेलपत्र, फूल, दूध, दही,शहद, गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। सुबह 8 बजे मंदिर प्रांगण में हवन के पश्चात प्रत्येक श्रद्धालुओं को फलों का प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु श्यामबाबू यादव, सुषमा तिवारी,जीवनलाल भागर्व, बी के पांडेय, श्री आर पी मिश्रा, एम एल बरसैया, सत्यनारायण पांडेय, अरुण शर्मा, धीरज पलेरिया, हरि भाई पटेल, नरेन्द्र गोपाल सहित मंदिर के मुख्य पुजारी सक्रिय हैं।
