लखनऊ, 23 मई , उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने प्रदेश में अत्यधिक हीट वेव एवं भीषण गर्मी को देखते हुए जनगणना संचालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश को पत्र प्रेषित कर जनगणना कार्य मौसम अनुकूल होने तक स्थगित किए जाने की मांग की है।
प्रदेशभर में भीषण लू एवं अत्यधिक गर्मी के कारण जनगणना का घर-घर सर्वेक्षण कार्य करना शिक्षकों एवं कार्मिकों के लिए जोखिमपूर्ण हो गया है। शिक्षकों एवम् कार्मिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनगणना कार्य आगामी उपयुक्त समय पर कराए जाने की मांग की है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने यह पत्र भेज कर आग्रह किया है .

