

- शासन स्तर पर लंबित अपनी पन्दह सूत्रीय मांगो को शिक्षा भवन पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री को पांडेय गुट ने आज सौपा मांगो का ज्ञापन।
- मांगो के ज्ञापन मे रहा पुरानी पेंशन की बहाली,आच्छादित शिक्षकों की शेष सूची जारी किये जाने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कर रुके वेतन का भुगतान एवं शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हेतु धारा 12,18,21 को शिक्षा सेवा आयोग मे पूर्व व त प्रविधानित किया जाना रहा आंदोलन के अहम विन्दु।
- धरने में उठा आन लाईन अटेंडेंस का मामला की शीघ्र वापसी की माँग
लखनऊ, 31 जुलाई। शासन की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट प्रांतीय नेतृत्व् के आह्वान पर आज 31 जुलाई क पूर्व घोषित निर्णय के अनुसार शिक्षा भवन स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन कर अपनी लंबित पंद्रह सूत्रीय मांगो की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर आंदोलन की अगुआई कर रहे जिला अध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित 15 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सहित जनपद स्तर पर लंबित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश भर में इसी तरह के धरना प्रदर्शन आयोजित किये गए .

उक्त अवसर पर माननीय मुख्य मंत्री जी को प्रस्तुत मांगो के ज्ञापन मे पुरानी पेंशन की बहाली , निदेशालय स्तर पर लंबित शेष बचे शिक्षकों की पुरानी से पेंशन आच्छादित सूची को शीघ्र जारी कर उनके एन पी एस खाते बंद कर जी पी एफ में कटौती किये जाने की माँग को संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने बल पूर्वक उठाते हुए व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की माँग की।

धरने को संबोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं उनके सुबिधाओ के साथ खिलवाड किये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शिक्षा सेवा आयोग मे पूर्ववत लागू करने की माँग को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने तदर्थ शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर कड़े शब्दों में शासन व शिक्षा अधिकारियों की जम कर आलोचना की और उनका शीघ्र विनियमित कर उनके रोके गए वेतन भुगतान तुरंत किये जाने की पुरजोर माँग की।

आज के धरने को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष बच्चू लाल भारती ,कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्र एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षकों और छात्रों का ऑनलाइन उपस्थिति लिए जाने के आदेश का कड़ा विरोध किया और शिक्षा अधिकारियों की हठधर्मी रवैये की कटु आलोचना की। रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रलयंकर ने लंबित समस्याओ के त्वरित निस्तारण की मांग उठाई।

इस अवसर पर धरने को संगठन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र पाल, प्रचार मंत्री जे के यादव जिला मंत्री शशांक वाजपेयी, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद्र ,प्रदेश कार्यालय मंत्री हरिश्चंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक नेताओ ने अपने संबोधन में शिक्षकों की एक स्पष्ट स्थानांतरण नीति को लागू करने, शिक्षकों के बकाये लंबित अवशेषों का अविलंब भुगतान करने एवं शिक्षकों की लंबित पदोन्नति व कार्य वाहक संस्था प्रधानों का अनुमोदन एवं वेतन भुगतान किये जाने की माँग को जोरदार ढंग से उठाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार जी ने संगठन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन को अपनी संस्तुति सहित मुख्य मंत्री जी को प्रेषित किये जाने एवं जपदीय समस्याओं को शिक्षक प्रति निधियों के साथ शीघ्र बैठक कर उनके त्वरित निस्तारण किये जाने का आश्वस्त किया।

