

लखनऊ, 23 अगस्त , श्यामसुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter college lucknow) में आज 23 अगस्त 2025 को ओरल हेल्थ को लेकर एक सेमिनार आयोजित किया गया. इस सेमीनार में कल्याण तरु वैलनेस सेंटर के डेंटल सर्जन उपस्थित रहे और उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को ओरल हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्रदान की और साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उपाय भी बताएं.
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सकों ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि यदि आपका मुख स्वस्थ रहेगा तो आपका पाचन सुधरेगा जिससे आपका संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य निर्भर करता है विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने ध्यान पूरक उनकी बात सुनी और अपना डेंटल चेकअप भी कराया साथ ही विद्यालय के अन्य छात्रों को चेकअप करवाने में सहायता की।
