

- प्राचार्य प्रो. सुषमा देवी के कुशल नेतृत्व एवं सी. टी.ओ डॉ.नेहा जैन के संयोजन में आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को खेल दिवस पर इस वर्ष की थीम“एक घंटा खेल के मैदान में” पर विभिन्न खेल आयोजन संपन्न कराए गए.
- इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं भी उपस्थित रही l महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ.किरणलता वर्मा, डॉ.निशि मिश्रा,डॉ.साधना सिंह, डॉ.विशाल वर्मा,डॉ.पूनम पांडे आदि उपस्थित रहे l
लखनऊ, 29 अगस्त , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में प्राचार्य प्रो. सुषमा देवी के कुशल नेतृत्व एवं सी. टी.ओ डॉ.नेहा जैन के संयोजन में आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को खेल दिवस ( National Sports Day) पर इस वर्ष की थीम “एक घंटा खेल के मैदान में” पर विभिन्न खेल आयोजन संपन्न कराए गए l 19 UP गर्ल्स बटालियन के एनसीसी सीनियर विंग के कैडेट्स ने “रन फॉर वैलनेस” में 38 कैडेट्स ने सहभागिता की l

National Sports Day : इसके पश्चात महाविद्यालय में ओपन जिम में कैडेट्स ने अभ्यास किया l कैडेट्स के मध्य खेल की महत्वता को दर्शाते हुए जूनियर कैडेट्स,सीनियर कैडेट्स के मध्य कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें कुल 22 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया जिसमें सोनम गौतम प्रथम रही l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं भी उपस्थित रही l महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ.किरणलता वर्मा, डॉ.निशि मिश्रा,डॉ.साधना सिंह, डॉ.विशाल वर्मा,डॉ.पूनम पांडे आदि उपस्थित रहे l
