

- प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय के मार्ग दर्शन एवं NCC अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया .
- कार्यक्रम का आरंभ कैडेट्स की परेड के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर अंजलि वाजपेई ने किया .
लखनऊ, 13 जनवरी , “मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है”- इस संकल्प के साथ 12 जनवरी 2026 को 29वें राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स विंग द्वारा प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय के मार्ग दर्शन एवं एन.सी.सी. अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का आरंभ कैडेट्स की परेड के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर अंजलि वाजपेई ने किया I तत्पश्चात प्रार्थना एवं संकल्प इतनी शक्ति हमें देना दाता… गान हुआ I
कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अंजलि बाजपेई ने संवाद के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला , कैडेट अंडर ऑफिसर बुशरा हमीद, दीप्ति, सृष्टि नायक, प्रीति कुमारी, अरूंधती यादव, प्रज्ञा शुक्ला, वर्तिका सक्सेना, रिया लालवानी, आराधना, सिद्धी यादव, खुशी निषाद, तान्या, रजनी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को उजागर किया, कैडेट आस्था त्रिपाठी, छवि पांडे ने कविता के माध्यम से स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए I

कार्यक्रम संयोजक मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने अल्प जीवन में स्वामी विवेकानंद ने अपनी विचारधारा से सभी को प्रभावित किया I उनका पहनावा सन्यासी का अवश्य था ,लेकिन उनकी सोच में आधुनिकता और नवीनता का समावेश था I उन्होंने विकास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया जिसमें सांस्कृतिक विरासत पर विश्वास करते हुए आधुनिकता को स्वीकार करने की प्रवृत्ति सम्मिलित थी I विवेकानंद जी के जीवन से युवाओं को विशेष रूप से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने व्यक्तित्व का निर्माण सही दिशा में करना चाहिए I हम उपलब्ध में क्या अच्छा कर सकते हैं, हमारा दृष्टिकोण आशावादी होना चाहिए I
आध्यात्मिक रूप से सबल रहते हुए हम आर्थिक रूप से भी सबल हो सकते हैं I आज के युवा के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है और अनवरत उस लक्ष्य की ओर बढ़ते ही रहना होगा, क्योंकि युवा देश की दशा और दिशा में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं I इतिहास उधर मुड़ जाता है जिस ओर जवानी चलती है शिकागो के सर्व धर्म सम्मेलन में भी सभी धर्मों के वक्ता अपने अपने धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताने की होड़ में थे I ऐसे में उन्होंने विश्व के समक्ष विश्व बंधुत्व की भावना का प्रसार करते हुए कहा कि सभी एक साथ मिलकर आगे बढ़े तभी मनुष्य जीवन उत्तम हो सकता है ,अपने भाग्य के निर्माता हम स्वयं हैं I उपस्थित सभी को शपथ की दिलाई गई थी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर देश और समाज के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास करते रहेंगे I

कार्यक्रम में 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी से सूबेदार अमित कुमार सिंह तथा महाविद्यालय की प्रवक्ताएं प्रो .संगीता कोतवाल, डॉ गीताली रस्तोगी, प्रो. सुषमा त्रिवेदी, प्रो सीमा सरकार, डॉ,आभा दुबे,डॉ नेहा समेत बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे I राष्ट्रगान तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I
