
- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा०आर० पी० मिश्र के निर्देशन में होगी बैठक
लखनऊ, 10 दिसम्बर, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा०आर० पी० मिश्र के निर्देशन में एवं जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 12 दिसंबर, 2024 को सांय 3:30 बजे जिला संगठन के कार्यालय उदयाचल में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारीगण/ सदस्यों एवं वरिष्ठ, सक्रिय सहयोगी शिक्षकों से बैठक में ससमय उपस्थित होने के लिए कहा है .
विचारणीय बिंदु
???? पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि।
???? प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर दिनांक 18 दिसंबर, 2024 को आयोजित धरने में शिक्षकों की शत् प्रतिशत सहभागिता पर विचार एवं निर्णय।
???? नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह पर विचार एवं निर्णय।
???? जनपदीय सम्मेलन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने पर विचार एवं निर्णय।
???? शिक्षक टेलीफोन निर्देशिका के प्रकाशन पर विचार एवं निर्णय।
???? शिक्षकों के विभिन्न प्रकार के अवशेषों की अनुमन्यता एवं भुगतान कराने के लिए जिला संगठन द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा।
???? तदर्थ शिक्षकों के अवशेष वेतन भुगतान एवं विनियमितीकरण कराये जाने पर निर्णय।
???? एनपीएस के अवशेष का भुगतान एवं खातों को अपडेट कराए जाने पर विचार एवं निर्णय
???? अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से।
