
लखनऊ 4 दिसंबर , गीता जयन्ती के अवसर पर महामना मालवीय मिशन द्वारा संचालित श्रीमद्भागवत गीता समिति के द्वारा महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में अखंड गीता पाठ का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। अखंड श्रीमद्भागवत गीता व्यास पाठ में पीठ पर बैठे वेद पठायो के साथ साथ वहा उपस्थित सैंकड़ो के संख्या में आये श्रीमद्भागवत गीता प्रेमियों ने पीठ के साथ सस्वर सामुहिक पाठ किया। जिससे वहां का वातावरण गीता गुंजायमान हो गया।
कार्यक्रम में मुख रूप से पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश मा० महेन्द्र सिंह , महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण , एवं समाज के अन्य महत्वपूर्ण लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष महामना मालवीय मिशन बहराइच (अवध) , वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ० एम०पी सिंह , कुमार सम्भव एडवोकेट , अभिषेक गुप्ता जी आदि लोग उपस्थित रहे।

