
लखनऊ, 19 जून, campus samachar.com, श्री जय नारायण इंटर कॉलेज लखनऊ में इसने सत्र से सह शिक्षा शुरू कर दी गई है प्रबंधन तंत्र द्वारा लिए गए इस निर्णय के अनुसार अब जय नारायण इंटर कॉलेज में छात्राएं भी प्रवेश ले सकेंगे इंटर कॉलेज के प्रबंधक जी सी शुक्ला की ओर से आज जारी किए गए बयान में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में छात्राएं भी अध्ययन कर सकेंगी.
प्रवेश की इच्छुक छात्राएं विद्यालय में सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक विद्यालय में संपर्क स्थापित कर प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर सकती हैं गौरतलाप है कि माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की घटती संख्या को मद्देनजर प्रवांटेंट ने यह निर्णय लिया है . केकेसी इंटर कॉलेज के आसपास बीएसएनवी गर्ल्स इंटर कॉलेज , एपी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज , चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित कई बालिका शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं .

इसके बावजूद प्रवांटेंट ने विद्यालय की छात्र संख्या बढ़ाने की दृष्टि से यह फैसला लिया है इससे उन छात्राओं को भी प्रवेश लेकर पढ़ाई करने में सुविधा रहेगी जो अन्यत्र विद्यालयों में किन्ही ना किन्हीं कर्म से प्रवेश लेने से वंचित हो जाती हैं या फिर प्रवेश लेने के लिए इच्छुक नहीं रहती हैं विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य ए के पाण्डेय से 9415009377 फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है
