

लखनऊ, 08 अक्तूबर , लखनऊ शहर की कैंट विधानसभा क्षेत्र विधायक उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ( Deputy CM Brajesh Pathak, ) ने लखनऊ में जी०एस०टी० के नवीन प्रावधानों पर केंद्रित “व्यापारी सम्मेलन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापारी बंधुओं को GST के नवीन प्रावधानों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
“NEXT GEN GST से प्रदेश के आम नागरिकों के दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं के आर्थिक बोझ में कमी होने के साथ ही व्यापार जगत में व्यापक प्रगति भी हो रही है। NEXT GEN GST से देश एवं प्रदेश की समृद्धि के साथ – साथ व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि और नए आयाम स्थापित होंगे” आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत, विकसित भारत की दिशा में NEXT GEN GST मील का पत्थर साबित होगी।
ये व्यापारी नेता रहे उपस्थित
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष, भाजपा, लखनऊ आनंद द्विवेदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संदीप बंसल , उपाध्यक्ष श्री अशोक तिवारी ,अभिषेक खरे , पूर्व विधान परिषद सदस्य गुड्डू त्रिपाठी , मंडल एक के अध्यक्ष राजन वर्मा जी, मंडल के पदाधिकारी पूरी टीम,, पूर्व पार्षद राजू गांधी , तेजपाल बग्गा , सतपाल बत्रा , रंजीत कुमार गॉड , मुन्ना सिंह , नगर के मंत्री लखविंदर पाल सिंह , रणवीर कलसी , कुलबीर सोढ़ी , अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह , नटखेड़ा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष अरोड़ा जी, गुरु चरण राजा जी, परमजीत सोढ़ी जी, श्री सरबजीत सिंह प्रिंस जी, श्री राजा सिंह , ओंकार सिंह पनेसर,दिलप्रीत ,भाजपा के मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह बग्गा, लकी एवं अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
