

- अंचल के प्रसिद्ध कार्डियोलाजिस्ट डॉ महेंद्र सामल, एमडी सुभाशीष महतो, डॉ एस बी सिंह, दंतचिकित्सक डॉ प्रियंका नेताम ने अपना निःशुल्क परामर्श दिया।
बिलासपुर , 23 जून ,campus samachar.com, ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ललित अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेंद्र चावड़ा व सचिव रूपरतन सिंह के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने सर्वप्रथम उपस्थित चिकित्सकों व अन्य सेवा प्रदाताओं का स्वागत किया। गायत्री परिवार महिला समिति व हरदेवलाला मंदिर समिति के सौजन्य से यह विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हरदेवलाला मंदिर प्रांगण में किया गया।
अंचल के प्रसिद्ध कार्डियोलाजिस्ट डॉ महेंद्र सामल, एमडी सुभाशीष महतो, डॉ एस बी सिंह, दंतचिकित्सक डॉ प्रियंका नेताम ने अपना निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, एचबी 1सी, थाइराइड की निःशुल्क जांच के पश्चात जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयों के साथ सभी को करोना की होम्योपैथिक दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
UP के CM yogi ji का VIDEO देखें
