कोरबा , 19 फरवरी , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगर बहार में विगत दिवस शासन की योजना के अंतर्गत 23 छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष कौशल्या विश्वनाथ कंवर एवं ग्राम पंचायत अजगरबहार सरपंच नारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अनुपमा राजवाड़े द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि छात्राओं को साइकिल प्रदान करना शासन की सराहनीय पहल है जिससे बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा तथा वे नियमित रूप से विद्यालय आ-जा सकेंगी ।सरपंच महोदय ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुविधा उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।प्राचार्य अनुपमा राजवाड़े ने शासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ लखनलाल डहरिया ,मानसिंह राठिया ,सुभाष चंद्र महतो, गिरधारी लाल यादव, अमर सिंह खुराना, के.बी. निमजा, नेहा रानी राठौर,गामता साहू , विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर, हेमंत साहू, कृष्णा दास महंत, हनुमान सिंह उर्रे, अमरेन्द्र प्रताप सिंह,शिवकुमार पटेल , नमिता केरकेट्टा, मंजुलता, अंजलि,नीरा, रांगूराम,शनिराम, नत्थू राम,कोन्ति , पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी मानसिंह राठिया व्याख्याता ने दी।
