
- सत्र 2025-26 के लिए 32292 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 13709 ज्यादा पंजीयन है।
बिलासपुर, 29 जुलाई , गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक स्तर में प्रवेश के लिए रिकॉर्ड 32292 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय नित नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है। अध्ययन-अध्यापन के लिए समुचित सुविधाओँ के साथ हरित परिसर देश के श्रेष्ठ उच्च शिक्षण केन्द्रों में से एक है।
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए 26 स्नातक कार्यक्रम तथा 01 डिप्लोमा कार्यक्रम हेतु 32292 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। जिसमें कला स्नातक (ऑनर्स) (मानव विज्ञान) में 349, कला स्नातक (ऑनर्स) (अर्थशास्त्र) में 679, कला स्नातक (ऑनर्स) (हिंदी) में 180, कला स्नातक (ऑनर्स) (इतिहास) में 672, कला स्नातक (ऑनर्स) (पत्रकारिता एवं जनसंचार) में 607, कला स्नातक (ऑनर्स) (राजनीति विज्ञान) में 851, कला स्नातक (ऑनर्स) (अंग्रेजी) में 831, बीबीए में 1245, वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स) (वाणिज्य) में 1098, बीसीए में 1295, बीए एलएलबी में 2531, बीकॉम एलएलबी में 1050, फार्मेसी स्नातक में 2580, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (मानव विज्ञान) में 864, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (जैव प्रौद्योगिकी) में 4271, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (वनस्पति विज्ञान) में 1892, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (रसायन विज्ञान) में 1395, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (कंप्यूटर विज्ञान) में 259, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (इलेक्ट्रॉनिक्स) में 324, विज्ञान स्नातक विज्ञान (ऑनर्स) (भौतिकी) में 807, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (फोरेंसिक विज्ञान) में 2584, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (वानिकी) में 1225, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (गणित) में 829, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (ग्रामीण प्रौद्योगिकी) में 464, विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (प्राणी विज्ञान) में 2621, समाज कार्य स्नातक (समाज कार्य) में 291, एवं डिप्लोमा फार्मेसी में 498 शामिल हैं।
सत्र 2025-26 के लिए 32292 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 13709 ज्यादा पंजीयन है। सत्र 2024-25 के लिए 18583 विद्यार्थियों ने प्रवेश हेतु पंजीयन किया था। सत्र 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 हेतु प्रवेश के लिए पंजीयन कराने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 70 से ज्यादा है।
