
सुकमा. जिले में नवीन संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्टा एवं छिन्दगढ़ में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा पर शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन 27 जुलाई 2021 तक आमंत्रित की गई थी। संचालन एवं प्रबंधन समिति स्वाती आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शा.उ.मा विद्यालय कोण्टा एवं छिन्दगढ़ द्वारा पारित निर्णय अनुसार दावा आपत्ति पश्चात साक्षात्कार समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार उपरान्त अंतिम मेरिट सूची जारी की गई है, जिसका अवलोकन सुकमा जिले के वेबसाईट www.sukma.gov.in में किया जा सकता है।
