
- छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के सरंक्षक सीके महिलांगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी शिक्षक की समस्या बनी हुई है कहीं एक शिक्षकीय शाला तो कहीं दो शिक्षक कार्यरत हैं.
- स्कूल सफाई कर्मचारी अंशकालिन और रसोईया कर्मचारियों को भी कलेक्टर दर पर उचित मानदेय दिया जाना चाहिए
- प्राथमिक स्कूल में कक्षावार शिक्षक और मिडिल स्कूल में विषय वार शिक्षक अनिवार्य रूप से होना चाहिए जीर्ण-शीर्ण शाला भवन में किसी भी परिस्थिति में बच्चों को ना बैठाया जावे.
- सभी प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए डेक्स बेंच की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होना चाहिए सभी स्कूलों में पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं हैं अनिवार्य रूप से होना चाहिए.
रायपुर / बिलासपुर , 25 अगस्त , छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बनने पर छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता है स्कूल शिक्षा विभाग हमारे नए शिक्षा मंत्री से बहुत सी आशाएं लगाए बैठे हुए हैं . सबसे पहले प्राचार्य पद पर टी संवर्ग और ई संवर्ग अभिलंब प्रमोशन लिस्ट जारी किया जाए और युक्ति युक्त करण के तहत अनेक विसंगतियां को अभिलंब दूर किया जाए .
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के सरंक्षक सीके महिलांगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी शिक्षक की समस्या बनी हुई है कहीं एक शिक्षकीय शाला तो कहीं दो शिक्षक कार्यरत हैं और प्रधान पाठक तो हमेशा अपने मोबाइल पर ऑनलाइन जानकारी और ऑनलाइन डाक आदान-प्रदान हार्ड कॉपी के साथ आदान प्रदान करने में और मध्यान भोजन पुस्तक वितरण गणवेश वितरण समय-समय पर बेगारी कार्य भी करने पड़ते हैं . आए दिन प्रशिक्षण और बैठक होने के कारण प्रधान पाठक अधिक डाक बनाने और आदान प्रदान करने में अधिक व्यस्त रहते हैं मोबाइल में ऑनलाइन जानकारी में अधिक व्यस्त रहते हैं जिस कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई जिससे प्रभावित हो रहा है, एक जानकारी को बार-बार मांगा जाता है जबकि सारी जानकारी विकासखंड के कार्यालय में रहता है फिर भी शैक्षिक समन्वयक और प्रधान पाठक डाकिया बाबू हो गए हैं शिक्षक पढ़ाई लिखाई छोड़कर बाबूगिरी ऑफिस में कर रहे हैं अधिकांश शिक्षक ऑफिस में अटैचमेंट मैं है जिसके कारण भी अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है मध्यान भोजन में गुणवत्ता अनिवार्य है नियमित रूप से मॉनिटरिंग होना चाहिए मध्यान भोजन बनाने वाले रसोइयों का मानदेय कई महीनो से पेंडिंग पड़ा रहता है रसोईया का मानदेय सम्मानजनक राशि बढ़ाना चाहिए उनका समय दिन भर हो जाता है .
स्कूल में अंशकालीन सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई है वर्तमान समय में स्कूलों में साफ सफाई नहीं हो पा रही है क्योंकि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं प्रधान पाठक और शिक्षक मिलकर स्कूलों की साफ सफाई कर रहे हैं जिसके कारण भी बच्चों का अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है स्कूल सफाई कर्मचारी अंशकालिन और रसोईया कर्मचारियों को भी कलेक्टर दर पर उचित मानदेय दिया जाना चाहिए और सफाई कर्मचारी का समय अवधि बढ़ाया जाए ताकि स्कूल भी साफ-सफाई से अछूता न रहे उनका समय सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक होना चाहिए समय-समय पर डाक का आदान-प्रदान के लिए प्रधान पाठक को ऑफिस का चक्कर ना लगाना पड़े जिसके कारण भी अध्यापन कार्य प्रभावित होता है .
प्राथमिक स्कूल में कक्षावार शिक्षक और मिडिल स्कूल में विषय वार शिक्षक अनिवार्य रूप से होना चाहिए जीर्ण-शीर्ण शाला भवन में किसी भी परिस्थिति में बच्चों को ना बैठाया जावे और पुराने बिल्डिंग का लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के द्वारा भौतिक सत्यापन होना चाहिए उसके बाद ही कक्षाएं संचालित की जाए शाला में बालक बालिकाओं के लिए शौचालय अनिवार्य रूप से होना चाहिए पुराने शौचालय को डिस्मेंटल करके नए शौचालय तैयार किया जाना चाहिए आजादी के इतने वर्षों के बाद भी शासकीय प्राथमिक स्कूल के बच्चे आज भी दरी और टाट पट्टी में बैठने मजबूर हैं बरसात के मौसम में सांप बिच्छू कीड़े मकोड़े काटने का भय बना रहता है .
सभी प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए डेक्स बेंच की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होना चाहिए सभी स्कूलों में पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं हैं अनिवार्य रूप से होना चाहिए सभी प्राथमिक और मिडिल स्कूल में एक-एक कंप्यूटर अनिवार्य रूप से दिया जाना चाहिए ताकि बच्चों की जानकारी और समस्त जानकारी ऑनलाइन प्रेषित किया जा सके और साथ में एक कंप्यूटर ऑपरेटर शासन द्वारा दिया जावे प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में स्मार्ट कक्षा अनिवार्य रूप से संचालित होना चाहिए और समय-समय पर उच्च अधिकारियों का शाला का निरीक्षण भी होते रहना चाहिए जिससे शिक्षा में गुणवत्ता बनी रहे .
