
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने इस शैक्षिक सत्र (16 जून 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक ) के लिए राज्य के स्कूलों सहित शैक्षिक संस्स्थानों के लिए 60 दिनों का अवकाश प्रस्तावित किया। इन संस्थाओं में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैरअनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड/बीएड/एमएड कॉलेज शामिल हैं। इन अवकाशों में ग्रीष्मकालीन अवकाश भी शामिल है। ऐसा प्रस्ताव बनाकर आयुक्त लोक शिक्षण की ओर से प्रमुख सचिव छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर को भेजा गया है। इसी प्रस्ताव पर सरकार निर्णय लेगी।
पूरे शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए अवकाश के संबंध में प्रस्ताव के अनुसार स्कूलों में दशहरा अवकाश 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक कुल चार दिन का होगा, इसी प्रकार दीपावली अवकाश 2 नवंबर से 6 नवंबर तक कुल 5 दिन का अवकाश और शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 21 से 28 दिसंबर तक कुल 5 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई 21 से 15 जून 22 तक कुल 46दिन का घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल 60 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसमें दशहरा अवकाश ,दीपावली अवकाश, शीतकालीन अवकाश और ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रस्तावित हैं।
