
- भाटापारा बिजली विभाग मे आम जन से अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ने सौंपा ज्ञापन .
भाटापारा , 02 अप्रैल , campussamachar.com, भाटापारा बिजली विभाग मे आम जन से अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी राजा तिवारी ने भाटापारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है , वहीं यह भी आरोप लगाया है कि भाटापारा बिजली विभाग मे कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार चरम पर हैं, शहर के नागरिक घरेलू या गैर घरेलू मीटर कनेक्शन के लिए फार्म जमा करते हैं , तो निर्धारित मूल्य से अतिरिक्त 1000/2000 का कमीशन माँगा जाता हैं और ना देने कि दशा मे हितग्राही को प्रताड़ित किया जाता हैं और जो व्यक्ति तुरंत पैसे दे उन्हे तत्काल कनेक्शन मिल जाता हैं.
इसी प्रकार महीनों मे लाखो का भ्रष्टाचार किया जा रहा है . साथ ही आम जन की मिल रही शिकायतों को देखते हुए कार्यवाही करने हेतु कांग्रेस नेता राजा तिवारी ने मोहन निषाद विधानसभा अध्यक्ष युवक ग्रामीण नेता कौशल साहू व अन्य साथियो के साथ पहुंच कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है
