
- आवेदन 25 नवम्बर तक आमंत्रित
धमतरी, 18 नवम्बर 2024 campussamachar.com, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन और वेजिटेबल नर्सरी मैनेजमेंट एण्ड कल्टीवेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 साल तक की आयु के इच्छुकों से आगामी 25 नवम्बर तक आवेदन मंगाए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि पूरी तरह निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा से युक्त इस प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण बेरोजगार युवक, युवतियां आवेदन कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राशनकार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड की फोटोकॉपी तथा 4 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान में जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर +91-73899-43193, +91-88394-68509 और +91-97559-17024 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
