
- लड़कियों के द्वारा पंथी नृत्य सुआ गीत और छत्तीसगढ़ी आंचलिक गीत के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया बच्चों के द्वारा गीत कविता और डांस किया गया
बिलासपुर, 17 अप्रैल । आज शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां में कक्षा पांचवी के बच्चों की वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्षा चौथी के बच्चों के द्वारा कक्षा पांचवी के बालक बालिकाओं का आज विदाई समारोह आयोजित किया गया।
bliaspur education news : इसमें लड़कियों के द्वारा पंथी नृत्य सुआ गीत और छत्तीसगढ़ी आंचलिक गीत के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया बच्चों के द्वारा गीत कविता और डांस किया गया। लड़कों के द्वारा राष्ट्रीय गीत के साथ नृत्य करते हुए सबके मन को मोह लिया पंथी नृत्य और सुआ गीत में सभी बालिकाओं ने भाग लिया ।

bliaspur news : कार्यक्रम के अंत में शाला के प्रधान पाठक सी के महिलांगे के द्वारा बच्चों को आशीर्वचन के साथ बच्चों को समझाइश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। बच्चों को स्वल्पाहार के रूप में समोसे और चॉकलेट वितरण किया गया। बच्चों के मन में कक्षा पांचवी में पढ़ने वाले बच्चों अपने स्कूल के द्वारा पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा विदाई देने से मन प्रसन्न और भारी मन से विदाई दी।

