

- आंख में पट्टी बांध कर मटका फोड़ना था बारी बारी से छात्राओं ने जबरदस्त भाग लिया और मटका फोड़ा। इसमें अदांजा लगाकर मटका फोड़ना होता है सभी बच्चों ने अच्छा प्रयास किया।
- शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने विद्यार्थियों का खुब उत्साह वर्धन किया और सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।
बिलासपुर , 23 अगस्त , विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के तहत शानदार राधा बनो प्रतियोगिता का आयोजन शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में आयोजित किया गया।जिसमें राधा कृष्ण की झांकी,डांडी नृत्य, गायन आदि का आयोजन किया गया। छात्रोंओ ने राधा कृष्ण,ग्वाल बाल,के वेष भुषा धारण कर भक्ति मय वातावरण बन गया था बहुत सुंदर तैयार हुई थी।

ऐसा लग रहा था जैसे मथुरा वृंदावन में पहुंच गए हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में हमारी संस्कृति की ज्ञान, बोलने की क्षमता विकसित करना, कल्पना शक्ति आदि का बोध कराता है। राधा कृष्ण के रूप में हिस्सा लेते हुए छात्रा मंच पर बारी बारी से प्रदर्शित किया। इसके बाद नृत्यकर सबको ताली बजाने पर मजबुर कर दिया। मध्यान्ह पश्चात् मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। आंख में पट्टी बांध कर मटका फोड़ना था बारी बारी से छात्राओं ने जबरदस्त भाग लिया और मटका फोड़ा। इसमें अदांजा लगाकर मटका फोड़ना होता है सभी बच्चों ने अच्छा प्रयास किया। शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने विद्यार्थियों का खुब उत्साह वर्धन किया और सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।

प्रधान पाठक शांति तिर्की जी ने इस कार्यक्रम की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्मा जी हमेशा विद्यार्थियों के लिए कुछ न कुछ नया कार्यक्रम आयोजित कराते ही रहते हैं और हमारे स्टाप हमेशा सहयोग कर सफल बनाते हैं। हमेशा ऐसा ही कार्यक्रम होता रहे जिससे विद्यार्थियों में उत्साह उमंग भरा रहे पढ़ाई लिखाई के साथ साथ ये भी जरूरी है। आज के मटका फोड़ प्रतियोगिता राधा बनो प्रतियोगिता नृत्य आयोजन बहुत ही अच्छा रहा इसके लिए सभी स्टाप के प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर क्रांति सिंगरोल पद्मावती मरावी का सराहनीय योगदान रहा।

