Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


- संकुल दगोरी, विकास खण्ड- बिल्हा, जिला – बिलासपुर
बिलासपुर , 17 अगस्त , शासन व विभागीय आदेशानुसार शासकीय पूर्व माध्य. शाला दगोरी और प्राथमिक शाला दगोरी के संयुक्त रूप में पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सर्वागिण विकास से जुड़े सभी मुद्दों – नियमित उपस्थिति, पलायन पर रोक, पीने के जल की व्यवस्था, शिक्षक व्यवस्था, जाति प्रमाण पत्र निर्माण, आधार अपडेट, बैंक ख़ाता अपडेट, अपार ID निर्माण, वृक्षारोपण, शाला सुरक्षा, गत परीक्षा परिणाम, 15 अगस्त की तैयारी, आदि पर पालकों के साथ बेझिझक चर्चा की गई.. पालकों द्वारा भी शाला की समस्या के निवारण के सुझाव प्राप्त हुए.

मीडिल स्कूल द्वारा पालकों को ICT स्मार्ट क्लास अध्यापन संचालन व्यवस्था से अवगत कराया गया, पालकों को भी प्रोजेक्टर द्वारा लाभदायक वीडियो दिखाया गया। पालकों ने वृक्षारोपण व अपने कला का भी प्रदर्शन किया… इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में SMC अध्यक्ष शिवशंकर सन्नाट , अन्य सदस्य, साथ ही संकुल समन्वयक राकेश शुक्ला , प्राथमिक शाला के SMC अध्यक्ष बजरहा निषाद, अन्य सदस्य, शिक्षक श्री हेमंत कोशले, श्री उमेश भगत , श्रीमती लक्ष्मी कौशिक, ज्योति यादव जी, मीडिल स्कूल से B.L. बघेल (प्रधान पाठक) आशीष कुमार कटकवार, श्रीमती संगीता कौशिक, श्रीमती रश्मि देवांगन जी उपस्थित थे।
