

- बैठक में अमित कुमार आईएएस, आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर, संदीप अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर भी उपस्थित थे।
बिलासपुर , 25 जुलाई कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शिक्षा गुणवत्ता वर्ष 2025 – 26 के संदर्भ में आज 25 जुलाई को बिलासपुर जिले के समस्त 227 प्राचार्यों एवं 198 संकुल शैक्षिक समन्वयको, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों के उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अमित कुमार आईएएस, आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर, संदीप अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर भी उपस्थित थे।
महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस किया गया
1.शिक्षा गुणात्मक सुधार
2.आयुष्मान कार्ड एप में कार्ड तैयार कर सीखना
3 .सिकल सेल की जांच कर चिन्हांकित किया जाना व उपचार में मदद हेतु सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना
4 .बच्चों में स्वच्छता हेतु जागरुकता कार्यक्रम करना
5 .उल्लास अभियान के तहत साक्षरता मिशन को क्रियान्वित किया जाना है
