
बिलासपुर , 03 दिसम्बर , जिला स्तरीय विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता मंथन सभागार में कलेक्टर के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। संकुल केन्द्र सेमरताल के शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल से किशन कुमार साहू ने विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संकुल सेमरताल का नाम रोशन किया।
शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी बतलाया कि किशन कुमार साहू बहुत ही गरीब परिवार के विद्यार्थी है उनके माता-पिता कमाने खाने दुसरे राज्य चले जाते हैं किशन अकेले ही घर में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रहा है। घर में कोई गाइड लाइन नहीं कोई कोचिंग नहीं स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाए जो भी पढ़ाते. लिखाते है उसी की तैयारी करता है बचपन से ही गणित विज्ञान में रुचि रखने वाले किशन क्विज प्रतियोगिता में सभी प्रश्नों का जवाब सहजता से दिया ग्रामीण विद्यार्थी ने इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों को टक्कर देकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव प्राप्त किया। जो अति सराहनीय है।
