
लखनऊ, 12 मई , campussamachar.com, लखनऊ में बड़ा मंगल ( Bada Mangal 2025) कल 13 मई को है. इसके लिए सभी मंदिरों की सजावट की गई और भंडारे की तैयारियां जोरों पर हैं। ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल कल 13 मई को है . इस माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. यह दिन हनुमानजी की पूजा करने का विशेष महत्व है। भक्त जगह-जगह भंडारे करवाते हैं . इस दिन सुंदरकांड करवाने और घर में हनुमानजी की पूजा करने का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया है। मान्यता है इस दिन जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने और दान करने से बड़ा ही मंगलकारी पुण्य प्राप्त होता है।
Bada Mangal 2025 : कल 13 मई को ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल है। लखनऊ में कल सबसे अधिक भंडारों का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार हनुमान जी पहली बार प्रभु श्रीराम से ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही मिले थे। इसलिए ज्येष्ठ मास के मंगलवार का बहुत महत्व है और इसे बड़ा मंगल कहते हैं। इसके अलावा बड़ा मंगल का संबंध लखनऊ शहर से भी है।
मंदिरों की तैयारियां:
– अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर में रंगाई-पुताई का काम पूरा हो गया है। सजावट की गई और सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किये गए हैं . ताकि दर्शन करने किसी प्रकार की समस्या न आने पाए .
– अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर में सफाई का काम पूरा हो गया . सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी हो गई हैं।
– हनुमान सेतु और बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर हैं और भक्तों के इंतजाम किये गए हैं .
भंडारे की तैयारियां:
– भंडारे के लिए 224 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
– नगर निगम ने भंडारे के लिए पेयजल और सफाई की व्यवस्था करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।
– आयोजकों से अपील की गई है कि वे भंडारे की सूचना कम से कम 24 घंटे पहले नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर दें, ताकि नगर निगम की टीम समय पर पहुंचकर सफाई और अन्य व्यवस्थाएं कर सके।
नगर निगम की तैयारियां:
– नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया है, जिनमें हनुमान सेतु, अमीनाबाद हनुमान मंदिर, अलीगंज का नया और पुराना हनुमान मंदिर, छाछीकुआं चौराहा, हजरतगंज आदि शामिल हैं।
– ज़ोनल अधिकारी को इन इलाकों का मुआयना कर नियमित रूप से नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, चूना-पानी का छिड़काव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
अलीगंज के हनुमान मंदिर का बहुत अधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है, जो हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता हैं।
अलीगंज के हनुमान मंदिर का महत्व
1. धार्मिक महत्व: हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा की जाती है, जो भगवान राम के भक्त और सेवक हैं। हनुमान जी को शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।
2. सांस्कृतिक महत्व: अलीगंज का हनुमान मंदिर लखनऊ की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मंदिर शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में से एक है।
3. मंगलवार का महत्व हनुमान मंदिर में मंगलवार का विशेष महत्व है। इस दिन बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में आते हैं और भगवान हनुमान की पूजा करते हैं।
4. बड़ा मंगल: बड़ा मंगल के अवसर पर अलीगंज के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दिन मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है और भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
मंदिर की विशेषताएं
1. पुराना और नया मंदिर: अलीगंज में दो हनुमान मंदिर हैं – पुराना हनुमान मंदिर और नया हनुमान मंदिर। दोनों मंदिरों में भगवान हनुमान की अलग-अलग मूर्तियां हैं।
2. मंदिर की वास्तुकला मंदिर की वास्तुकला में हिंदू धर्म के प्रतीक और चिह्न देखे जा सकते हैं।
3. भक्तों की भीड़: मंगलवार और बड़े मंगल के अवसर पर मंदिर में भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ती है।
अलीगंज के हनुमान मंदिर का महत्व न केवल धार्मिक है, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक धरोहर का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। Bada Mangal 2025 :
