
दतिया.स्थानीय शासकीय पी0जी0कॉलेज दतिया में स्वशासी प्रणाली के अन्तर्गत स्नातक प्रथम वर्ष (बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम.) के ओपन बुक पद्वति से उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने से वंचित रह गये छात्र छात्राओं की उत्तर पुस्तिकायें 6 अगस्त 2021 को अपरान्ह 12 से 04 बजे तक महाविद्यालय में जमा की जा सकती है। यह छात्र-छात्राओं को उत्तर पुस्तिकायें जमा करने का अंतिम अवसर है। छात्र छात्रायें उत्तर पुस्तिकाओं के साथ प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी एवं परीक्षा शुल्क की रसीद आवश्यक रूप से संलग्न करना होगा।
महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक (COE) डॉ.आर.पी.गुप्ता ने बताया कि विज्ञान संकाय के अन्तर्गत बी.एससी. प्रथम बी.एससी. द्वितीय के स्वशासी प्रणाली के छात्र छात्राओं का प्रायोगिक परीक्षा कोविड-19 को दृष्टिगत रखतें हुये आयोजित नही होगी उसके स्थान पर विषय से संबंधित असाइमेन्ट विभागों में जमा किया जायेगा। परीक्षार्थी विभागों से असाइमेन्ट प्राप्त कर उसे निर्धारित तिथि पर विभागों में जमा करें।
स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के जिन परीक्षार्थियों ने अपना आंतरिक मूल्यांकन कार्य जमा नही किया है वह प्रयोगिक असाइमेन्ट जमा करते समय विभागों में आंतरिक मूल्यांकन जमा करें। इसी प्रकार कला व वाणिज्य संकाय के ऐसे छात्र जिन्होनें आंतरिक मूल्यांकन कार्य जमा नही किया है वह संबंधित विभागों में आंतरिक मूल्यांकन कार्य 10 अगस्त 2021 तक आवश्यक रूप से जमा करें।
