
रायसेन. एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS) बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। अलग-अलग कारणों से इसके मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है लेकिन संकोच के कारण लोग इसका न तो उपचार करते हैं और न ही डॉक्टरों से राय-मशविरा ही करते हैं। परिणाम दुखद हो रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस बीमारी से संबंधित प्रश्नों का जबाव प्राप्त किये जाने हेतु राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संंगठन द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 को लॉंच किया गया था।
1 दिसंबर 2014 विश्व एड्स दिवस (World Aids Day) पर माननीय केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा भारत की प्रथम राष्ट्रीय २४ घंटे एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 उद्घाटन किया गया था। यह हेल्पलाईन नंबर भारत की सभी आबादी को कवर करता है। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 किसी भी मोबाइल/लैण्डलाइन नंबर से लगाया जा सकता है। यह हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है।
यह भारत के नागरिकों के लिए एकीकृत परामर्ष और परीक्षण केन्द्र(आई.सी.टी.सी.) और एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी उपचार केन्द्र (एआरटीसी) और अन्य सेवायें वितरण केन्द्र (सर्विस डिलेवरी सेंटर्स), निर्देशिका/इन्फारमेशन डायरेक्टरी, षिकायत निवारण पर व्यापक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस टोल फ्री 04 अंकीय नंबर 1097 का परिचालन 365 दिन किया जा सकता है। प्रशिक्षित और अनुभवी काउंसलर के द्वारा जबाव दिया जाता है। कॉल की पूरी प्रक्रिया की गोपनीयता रखी जाती है। कॉलर के अनुरोध पर कॉलर के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाती है।
