
- पूर्व सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन देने सहित पांच बिंदुओं का सौपा ज्ञापन
बिलासपुर। पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने बेलतरा विधायक रजनीश सिंह से मुलाकात कर पुरानी पेंशन लागू करने के लिए जारी शासन के पत्र में एल. बी. संवर्ग के शिक्षकों के लिए होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर सुधार की मांग करते हुए अनुशंसा सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजने एवं विधान सभा मे समस्याओं को उठाने का आग्रह किया ।
campus news : मोर्चा द्वारा दिए गए मांग पत्र में शिक्षक एल. बी. संवर्ग को शिक्षा कर्मी के रुप में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन व क्रमोन्नत वेतनमान देना, पेंशन हेतु 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा को घटाकर केंद्र सरकार के समान 20 वर्ष करना, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना एवं ओपीएस या एनपीएस विकल्प चयन के लिए निर्धारित समय सीमा में तीन माह की वृद्धि करने की मांग शामिल है ।
bilaspur teachers news : चर्चा के दौरान विधायक रजनीश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मुख्यमंत्री को अनुशंसा सहित तत्काल पत्र लिखा तथा समस्यायों / मांगों को विधान सभा मे उठाये जाने का भरोसा दिया है ।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा,बिलासपुर जिला संचालक संतोष सिंह,अरुण जायसवाल, नर्मदा प्रसाद गढ़ेवाल,आशीष गुप्ता,,निर्मल कौशिक,प्रमोद शर्मा,राजेश पांडेय,रविन्द्र घोरे,चंद्रकांत पांडेय,नवीन चौधरी,संदीप द्विवेदी,कमल नारायण गौरहा,दीपक चौधरी,डॉ. प्रदीप निरनेजक,आलोक पांडेय,आशुतोष शुक्ला,बिल्हा ब्लॉक संचालक साधेलाल पटेल,तारकनाथ बंका, जागेश्वर देवांगन,रविन्द्र शर्मा,दिनेश यादव,बाबूलाल खरे,आशीष वर्मा,उमा शंकर चौधरी,सुशील कैवर्त,सत्यवान विश्वकर्मा,इतवारी राम कुर्रे,आशीष यादव,विजय पटेल,दीपक साहू,धरम श्रीवास किशोर शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
