लखनऊ. अटेवा -पेंशन बचाओ मंच ( ATEWA ) उत्तर प्रदेश ने अपने आंदोलन को धार देने के लिए न केवल संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू की है बल्कि अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन की भी रूपरेखा तैयार की है। आनलाइन संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर इस पर अमल की रणनीति बनायी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डा नीरज पति त्रिपाठी ने किया।

संगठन के मीडिया प्रभारी डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि पेंशन जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। बताया जाएगा कि पेंशन क्या है और यह क्यों जरूरी है शिक्षकों कर्मचारियों के लिए? वर्तमान में सेवानिवृत्त के उदाहरण लोगों के सामने रखना। इसी प्रकार पेंशन के मुद्दे को जिंदा करना तथा लोगों तक पेंशन मिशन को ले जाना, अटेवा के संघर्ष की चर्चा व उपलब्धियों की जानकारियां लोगों तक पहुंचाना। जैसे संघर्ष के वजह से डेथ ग्रेच्युटी, परिवारिक पेंशन का लाभ, मृतक आश्रित के तहत नौकारियो का लाभ व अन्य लाभों से अवगत कराना ।
कोरोना के समय शिक्षकों कर्मचारियों के लिए अटेवा की मुखरता से संघर्ष करना व उसकी बदौलत आज हजारों परिवारों को राहत दिलवा पाना। इसके अलावा अटेवा चला जनप्रतिनिधियो के द्वार का अभी आयोजन किया जाएगा। पुरानी पेंशन के बहाली के लिए जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देना एवं समर्थन में पत्र लिखवाना तथा आगामी चुनाव में उनकी पार्टियों की घोषणा पत्र में शामिल करवाने के लिए सहमत कराना। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता/ सहयोग अभियान 1अगस्त से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। 5, 8 व 9 अगस्त को एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो के तहत अभियान को बढ़ाना एवं प्रदेश के सभी दलों के राष्ट्रीय/ प्रदेश अध्यक्ष को 8-9 अगस्त को सभी साथियों द्वारा ईमेल करके पुरानी पेंशन को उनके दल के एजेण्डा में शामिल करवाना, ब्लॉक व जिला कमेटी का हर माह बैठक करना एवं उसकी सूचना प्रदेश कमेटी को अनिवार्य रूप से देना,15 अगस्त तक मंडल /जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन/ पुनर्गठन कार्य के प्रदेश कमेटी को सूचित करना, मंडलवार संगठन की समीक्षा बैठकों का आयोजन और संगठन की अनुशासन समिति पर सहमति बनी।
मीडिया प्रभारी डॉ.राजेश कुमार ने आगे बताया कि पेंशन आंदोलन एवं संगठन हित में और कई विषयों पर भी सहमति बनी। सभी ने सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुरानी पेंशन के मुद्दे को मजबूती से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया । और स्थिति सामान्य होने पर एक बडा आन्दोलन करने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रहास सिंह , डॉ. आशाराम यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, प्रदेशीय मन्त्री विजय प्रताप यादव, संजय उपाध्याय, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार सैनी ”कुली’,आई.टी सेल प्रभारी अभिनव सिंह राजपूत, संगठन मंत्री रजत प्रकाश, संदीप वर्मा, डॉ भूरी सिंह,राजेश जायसवाल, अशोक कनौजिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी धर्मेंद्र गोयन, महिला मोर्चा प्रभारी रंजना सिंह , सलाहकार डॉ आनंदवीर सिंह, ओम प्रकाश कनौजिया, राकेश रमन , संयुक्त मन्त्रीगण निर्भय सिंह गुर्जर, सादिक अब्बास, अखिलेश यादव , बीरेंद्र पटेल, राधा प्यारी रावत सदस्य कार्यकारिणी डॉ पंकज गुप्ता , दयाशंकर, डॉ नीलम तिवारी सहित सभी जुझारू साथी बैठक में जुड़े रहे।
