रायसेन. जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार विशिष्ट विद्यालयों कन्या शिक्षा परिसर, आदर्श आवासीय एवं एकलव्य आदर्श विद्यालय में सत्र 2021-22 MPTAAS पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन किए गए हैं। पूर्व में प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को आयोजित की गई थी जो कि आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई थी। यह स्थगित प्रवेश परीक्षा अब 31 जुलाई 2021 को दो पालियों में कक्षा 6वीं हेतु प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं कक्षा 9वीं हेतु दोपहर 02.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक आयोजित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- MPTAAS
