19 नवंबर को लेकर 20 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह का आयोजन
जांजगीर. chhattisgarh education news भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर एवं प्रियदर्शिनी भारत रत्न प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्मदिवस 19 नवंबर को लेकर 20 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरतेली में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Chhattisgarh News : प्राचार्य टीकाराम सारथी के नेतृत्व में भारत की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कौमी एकता का शपथ समस्त छात्र छात्राओं को दिलाया गया। 14 नवंबर से लेकर शाला परिसर में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के साथ ही शाला परिसर की साफ सफाई,ग्राम की साफ सफाई सिंगल पॉलिथीन यूज नहीं करने के लिए लोगों को जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संदेश दिया गया ।

chhattisgarh education news : उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत दौड़,कबड्डी खो- खो, रस्साकशी के खेल में शाला के समस्त छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया,जिसमें राजेंद्र कुमार चंद्रा,शिव नंदन साय, संदीप कुमार सिदार, निर्मला पटेल, कुमारी सरिता एक्का,ललित सिदार,परदेशी बंजारे आदित्य साहू एवं समस्त स्टाफ के साथ ही कार्यक्रम में उक्त अवसर पर विभिन्न युवा मंडल के सदस्यों ग्रामीणों को भारत के नवनिर्माण में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से विरेन्द्र खण्डेलवाल,मयंक सिंह मरकाम, भानु प्रताप ,कुंती सिदार, सोनम,गोपाल,हेमंत व समस्त युवा सामिल रहे।

