Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ | नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेन्द्र नगर, लखनऊ (Navyug Kanya Mahavidyalaya) में 21 नवंबर 2026 को भारत बौद्धिक्स परीक्षा 2.0 (Bharat BoudhIKS 2.0) का आयोजन महाविद्यालय (Navyug Kanya Mahavidyalaya) की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय (Manjula Upadhyay Principal ) के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता, तार्किक चिंतन एवं विभिन्न ज्ञान-विषयों की समझ का आकलन करना था।

परीक्षा का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया। परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे (10:00 AM to 12:00 Noon)तथा अधिकतम पूर्णांक 100 निर्धारित था। प्रश्न-पत्र में कुल 160 प्रश्न दो खंडों में विभाजित थे। खंड ‘A’ में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कला विषयों से संबंधित 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) थे, जिनमें से परीक्षार्थियों को किन्हीं 60 प्रश्नों के उत्तर देने थे। खंड ‘B’ में 40 अभिकथन-कारण (Assertion–Reasoning) आधारित प्रश्न थे, जिनमें से 20 प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य था। इसके अतिरिक्त 20 अंकों का एक वर्णनात्मक प्रश्न भी अनिवार्य था, जिसका उत्तर निर्धारित शब्द-सीमा में लिखना अनिवार्य था। बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित था तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू थी।

परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु दीनदयाल उपाध्याय गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज की डॉ. निशि मिश्रा ने ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के रूप में अपनी भूमिका निभाई। परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. ऐश्वर्या सिंह तथा सह-नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता सिंह रहीं।
परीक्षा के सफल आयोजन एवं व्यवस्थापन में प्रोफेसर वंदना द्विवेदी, प्रोफेसर संगीता शुक्ला, डॉ. अंकिता पांडेय, डॉ. गगनप्रीत कौर, डॉ. दीपशिखा सिंह, श्रीमती नीलम एवं सुश्री दीक्षा यादव का महत्वपूर्ण एवं सहयोगात्मक योगदान रहा। सभी शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों ने आपसी समन्वय के साथ परीक्षा संबंधी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।
महाविद्यालय (Navyug Kanya Mahavidyalaya) की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय (Manjula Upadhyay Principal ) के संरक्षण, मार्गदर्शन एवं समस्त आयोजन दल के सामूहिक प्रयासों से भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
trending video
