- मां के निधन की खबर सुनकर भी टूटे नहीं योगी, जनसेवा में जुटे रहे, कार्यक्रम के बाद उत्तराखंड के लिए हुए रवाना
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की और शोक व्यक्त किया। PM मोदी ने दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री योगी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बीमारी के कारण 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Yogi Adityanath Prioritises Duty Amid Personal Loss: योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन आज उत्तराखंड के पैतृक गाँव पंचूर में हुआ। यही वह स्थान है जहां योगी आदित्यनाथ का बचपन बीता था। मां के निधन के दौरान सीएम योगी अपना राजधर्म निभाते रहे। गोरखपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना मिली। इसके बावजूद उन्होंने अपने निर्धारित सरकारी कार्यक्रमों और कर्तव्यों को जारी रखा।
गोरखपुर में कार्यक्रम के बाद सीएम योगी अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। सीएम योगी की माता के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, गोरखपुर सांसद रवि किशन, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
