- शिक्षा विभाग के निरंकुश अधिका रियों की वजह से शिक्षकों के जी पी एफ खाते में नहीं जमा हो सका एन पी एस खाते में हुई जमा कटौती की धन राशि: डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
- ओ पी एस से अच्छा दित शिक्ष कों के जी पी एफ खाते मे एन पी एस खाते से जमा धन राशि को मय ब्याज ट्रांसफर,कराने मे मुख्य मंत्री जी करें तत्काल हस्त क्षेप: ओ पी त्रिपाठी
लखनऊ । सूबे के गैर सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में वर्ष २००५ से पूर्व के चयनित, पुरानी पेंशन से अच्छादित शिक्षकों को सरकार द्वारा बार बार आदेश जारी कर उनके एन पी एस खाते मे जमा धनराशि का अभी तक भी उनके जी पी एफ खाते में ट्रांसफर नही हो सका है। इस मुद्दे को लेकर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी का व्यक्ति गत ध्यान आकृष्ट कर तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश् कुमार पांडेय ने आज यहाँ जारी अपनी प्रेस रिलीज मे बताया कि इस प्रक्रिया में हीलाहवाली किये जाने पर प्रदेश मंत्रीमंडल को बीते ३० जून २०२५ तक की सीमा को २८ फरवरी 2026 तक बढ़ने का निर्णय लेना पडा था। इसके बाद भी अभी तक धन राशि का शिक्षकों के जी पी एफ खाते में जमा न किया जाना अत्यंत ही घोर आपत्तिजनक स्थिति ही नहीं , अधिकारियों की सेवा आचरण नियमावली के भी सर्वथा विपरीत है।शिक्षा विभाग द्वारा जानबूझ कर आदेश को अमल मे न लाकर शिक्षक / शिक्षिकाओ का आर्थिक/ मानसिकउत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने इस महीने के अंत ३o नवम्बर तक शिक्षकों के एन पी एस खाते में जमा धन राशि को मय ब्याज के उनके जीपी एफ खाते में शीघ्र ट्रांसफर करने की मांग को दोहराया है।
शिक्षक नेताओ ने इस ओर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर प्राथमि कता के आधार पर सरकारी निर्णय / अपने ही आदेशों को अमल में लाये जाने की पुरजोर मांग की की है।
