लखनऊ | विश्व दर्शन दिवस ( World Philosophy Day ) के अवसर पर 19 नवंबर को नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की I विभागाध्यक्ष डॉ.(मेजर) मनमीत कौर सोढ़ी ने छात्रों को अवगत कराया कि विश्व दर्शन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में दर्शन के महत्व, दार्शनिक चिंतन, तार्किकता,विवेक,नैतिक मूल्य और सत्य की खोज के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है I
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
World Philosophy Day news : इस अवसर पर छात्राओं ने योग दर्शन की प्रासंगिकता को पोस्टर और संवाद के माध्यम से दर्शाया I इस बात का विचार किया गया कि योग जीवन जीने की एक कला है I अष्टांग मार्ग – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान तथा समाधि द्वारा नैतिक एवं व्यक्तिगत अनुशासन, श्वास का नियंत्रण, एकाग्रता आदि का विकास होता है, योग केवल थ्योरी ही नहीं बल्कि थैरपी भी है I

campussamachar : प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने विश्व दर्शन दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि आपसी विचार विमर्श वैश्विक स्तर पर विभिन्न चुनौतियां का समाधान करने में मुख्य भूमिका निभा सकता है जो कि विश्व दर्शन दिवस का मुख्य उद्देश्य है I प्रवक्ता डॉ. क्षमा तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया I सक्रिय सहभागिता के लिए कुमारी कीर्ति अवस्थी, श्वेता यादव, प्रिया रावत एवं अंजलि गौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया I

