लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस समारोह ( Lucknow University Foundation Day ) की तैयारियों को कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में आज अंतिम रूप दे दिया गया है। इस उपलक्ष्य में 20 से 25 नवंबर 2026 तक विविध शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Lucknow University Foundation Day : मुख्य समारोह 25 नवंबर 2026 को विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित होगा, 106th Anniversary of Lucknow University Foundation Day on November 25, 2026 जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा |
मुख्य आयोजन से पहले विश्वविद्यालय परिसर और सहयुक्त महाविद्यालयों में व्याख्यान, संगोष्ठी, कार्यशाला, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विस्तृत कार्यक्रम सूची लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना (PDF) पर उपलब्ध है।
