रायपुर | छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज 18 नवंबर 2026 को प्रदेशभर के समस्त जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में आक्रोश रैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक संघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे राजस्व पटवारियों के आंदोलन को अपना पूर्ण और सक्रिय समर्थन देने की घोषणा की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फेडरेशन द्वारा उठाए गए मुद्दों के अनुरूप, दोनों संघों के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के राजस्व पटवारी अपनी न्यायोचित मांगों, वेतन विसंगति, पदोन्नति तथा तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए 13 अक्टूबर 2026 से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलनरत हैं। संघों ने प्रशासन द्वारा पटवारियों की समस्याओं का संवाद के माध्यम से समाधान निकालने के बजाय उन पर की जा रही दंडात्मक कार्रवाई और निलंबन की कड़ी निंदा की है।

संयुक्त रूप से जारी बयान में पदाधिकारियों ने शासन से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:
दंडात्मक कार्रवाई पर रोक: आंदोलनरत पटवारियों के विरुद्ध किए गए निलंबन, नोटिस और अन्य सभी दंडात्मक आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
सार्थक संवाद और समाधान: राज्य शासन द्वारा पटवारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से तत्काल चर्चा कर उनकी वर्षों से लंबित मांगों और तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया जाए।
लंबित महंगाई भत्ता (DA): प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों को केंद्र के समान लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देय तिथि से एरियर्स सहित शीघ्र प्रदान किया जाए। प्रधान पाठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चंदेल ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी एकता सर्वोपरि है। यदि शासन द्वारा शीघ्र ही पटवारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और उत्पीड़न की कार्रवाई बंद नहीं की गई, तो प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठन फेडरेशन के बैनर तले उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
trending video
