लखनऊ | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के प्रदेशीय मंत्री डॉ आर के त्रिवेदी , सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, जिलामंत्री महेश चन्द्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एस के मणि शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय (Devendra kumar pandey dios lucknow ) से भेंट कर नवीन पेंशन से पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों के जी पी एफ लेजरो को विद्यालयों से मंगवाकर उनको चेक कराने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की ताकि उन शिक्षकों के जी पी एफ लेजरो में उनकी धनराशि का अंकन हो सके|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिक्षक नेताओं की इस मांग पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पटल सहायक से स्पष्ट रूप से कहा कि लखनऊ जिले से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए | साथ ही लेखाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह से अवशेषों की सरलीकरण प्रकिया पर विचार विमर्श किया | शिक्षक नेताओं को जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2019 के पश्चात एनपीएस सेवानिवृत्त शिक्षकों का धनावंटन आगया है उनकी पेंशन की कार्यवाही शीघ्र ही कर दी जायेगी, जिससे उनको पेंशन प्राप्त हो सके|
